फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: साइबर अपराधियों ने कर्मचारी के खाते से 2.15 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने एक फैक्टरी कर्मचारी के खाते से 2.15 लाख की रकम निकाल ली। मोबाइल फोन पर मैसेज आने के बाद कर्मचारी को खाते से पैसे निकलने का पता लगा। इससे पहले कि वह अपना अकाउंट बंद कराता अपराधियों ने उसका खाता खाली कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर की शिवपुरी कालोनी निवासी रामनारायण ने बताया कि वह स्थानीय फैक्टरी में कार्य करते हैं। चार अगस्त को वह फैक्टरी में लंच कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल फोन पर उनके खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। उन्होंने अपने साथ काम करने वाले कर्मचारी को मैसेज के बारे में बताया। इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर एक के बाद एक पैसे निकलने के मैसेज आते रहे और उनके खाते में मौजूद 215240 की रकम निकल गई। बाद में उन्होंने बैंक और साइबर सेल को सूचना दी। रामनारायण के अनुसार उन्होंने कोई ऑनलाइन शाॅपिंग या किसी को ओटीपी आदि की जानकारी नहीं दी है। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें