फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर कैफे में चल रहा था अवैध टिकट का धंधा

Tue, 24 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
रेलवे के टिकटों का अवैध धंधा करने का आरोपी साइबर कैफे का संचालक. - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लंढौरा में आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को लक्सर क्षेत्र के बालावाली रोड पर शिवपुरी में संचालित एक साइबर कैफे में छापेमारी कर अनाधिकृत रूप से रेलवे टिकट का कारोबार करते एक युवक को दबोच लिया। उसके पास से कई फर्जी आईडी और तत्काल टिकट बरामद किए गए। आरोपी रुड़की का निवासी था और शिवपुरी लक्सर में रहकर अनाधिकृत रूप से रेलवे टिकट का कारोबार करता था। साथ ही टिकट के एवज में लोगों से मनमानी वसूली करता था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शक्ति विहार कालोनी रुड़की निवासी राजीव कश्यप पिछले पांच साल से लक्सर के शिवपुरी में साइबर कैफे चलाता था। इसी बीच उसने कैफे में बिना अनुमति के ही रेलवे टिकट का धंधा शुरू कर दिया। साथ ही रेलवे के रिजर्वेशन और तत्काल टिकट बुकिंग करने के एवज में आरोपी युवक लोगों से मनमानी वसूली करता था।

आरपीएफ के अनुसार आरोपी फर्जी आईडी पर पहले ही टिकट बुक कर लेता था और इसके एवज में यात्रियों से तीन सौ से पांच सौ रुपये तक वसूली करता था। शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को दिन में आरपीएफ की टीम ने साइबर कैफे में छापेमारी की। इस दौरान वहां से कई तत्काल टिकट और फर्जी आईडी बरामद की गई। आरोपी युवक के पास कारोबार के लिए कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। लक्सर आरपीएफ प्रभारी प्रमोद कुमार अवस्थी का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद मंगलवार को कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें