पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव खड़ंजा कुतुबपुर निवासी नूर हसन और हलीम के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। 20 नवंबर की दोपहर दोनों पक्ष पुरानी रंजिश के चलते आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। साथ ही फायरिंग भी की गई थी। विवाद में एक पक्ष से हलीम और दूसरे पक्ष से नूर हसन व उनका बेटा नौशाद घायल हो गए थे। बताया जा रहा था कि नौशाद और हलीम को गोली लगी थी। दोनों पक्षों को लक्सर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया था। इस मामले में अब दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि एक पक्ष के यूसुफ की तहरीर पर साजिद उर्फ कुट्टर, जाकिर उर्फ लाला, मुंतजिर, दिलशाद, हलीम, नदीम, वसीम, काला और दूसरे पक्ष के हलीम की तहरीर पर नूर हसन, इसरार, मेहरबान, अय्यूब, रियाज के खिलाफ हत्या की कोशिश और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।