भिक्कमपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने रास्ते में बुधवार सुबह एक विशालकाय मगरमच्छ कही से आकर रुक गया। जिसे देख रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण घबरा गये। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को किसी तरह स्कूल के दूसरी ओर बने तालाब में भगाया। साथ ही मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी।
बुधवार को सुबह करीब 6 बजे भिक्कमपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने रास्ते में कहीं से एक विशालकाय मगरमच्छ निकल आया। जिसे देख रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण बुरी तरह घबरा गये। घबराए ग्रामीणों ने जोर जोर से शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर दर्जनों लोग इक्कठा हो गये। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़वाये जाने के लिए वन विभाग के अधिकारी को सूचना दी। साथ ही ग्रामीणों ने लाठी-डड़ों से किसी तरह रास्ते में पड़े मगरमच्छ को तालाब में भगाया।
ग्रामीण योगेंद्र पंवार, विनोद कुमार, राजूू कुमर, सुनिल कुमार, प्रीतम सिंह आदि का कहना है कि गांव के मुख्य मार्ग के एक ओर प्राथमिक विद्यालय है और दूसरी ओर तालाब जिसमें विशालकाय मगरमच्छ है। ग्रामीणों को भय है कि कही मगरमच्छ तालाब से निकलकर स्कूल में आने वाले छोटे बच्चों पर हमला न कर दें।
- वनक्षेत्राधिकारी लक्सर दिगंबर भारती का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों को भिक्कमपुर भेजा गया था लेकिन उस समय मगरमच्छ तालाब के अंदर चला गया था। ग्रामीणों को कहा गया है कि जब भी मगरमच्छ तालाब से बाहर आये तो बताए उसे पकड़ा जाएगा।