चुड़ियाला। क्षेत्र के बिंदूखड़क गांव की फूलमती (70) को बृहस्पतिवार को रिश्तेदारी में जाना था। डीएलएस पैसेंजर से रुड़की तक जाने के लिए वह चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन आने पर फूलमती ट्रैक पार कर रही थी। इसी बीच एक दूसरी ट्रेन ट्रैक पर आ गई और बुजुर्ग फूलमती उसकी चपेट में आ गई। शिनाख्त के बाद परिजन भी रोते बिलखते स्टेशन पर पहुंच गए। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।