फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजारेवाला में क्रशर मालिक की गोली मारकर हत्या!

Mon, 04 Jan 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बुग्गावाला। बंजारेवाला में हल्द्वानी निवासी एक क्रशर मालिक की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह क्रशर मालिक चंद्रशेखर का खून से लथपथ शव कमरे में मिला। शव के पास देशी कट्टा मिलने पर पुलिस जहां आत्महत्या का शक जता रही है, वहीं सीने पर लगी गोली से मामला हत्या का नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने क्रशर के कारोबार में चंद्रशेखर के पार्टनर व कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

हल्द्वानी के हाथी खाल निवासी चंद्रशेखर भट्ट पुत्र गंगादत्त और यूपी सहारनपुर के मिर्जापुर गांव निवासी रामकुमार गुप्ता का पार्टनरशिप में बंजारेवाला में हिमालयन स्टोन क्रशर है। रविवार की सुबह क्रशर के पास ही बने कमरे में चंद्रशेखर भट्ट का शव मिला। सुबह काम पर पहुंचे कर्मचारियों ने बदहवास हालत में पुलिस को सूचना दी। चंद्रशेखर के सीने पर गोली लगने से पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। पास ही देशी कट्टा भी पड़ा मिला।
एसओ भगवान मेहर ने जानकारी जुटाई। हत्या की सूचना पर एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल व सीओ मंगलौर प्रताप सिंह चौहान ने भी क्रशर पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की भिजवा दिया गया। क्रशर पार्टनर रामकुमार गुप्ता व हल्द्वानी से परिजन भी रुड़की अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

पड़ताल में सामने आया है कि रात में चंद्रशेखर अपने कमरे में अकेला था। पुलिस प्रथम दृृष्टया आत्महत्या मान रही है, लेकिन गोली सीने पर लगने के कारण मामला हत्या का नजर आ रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि मामले की हर एंगल से छानबीन की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।


हत्या के पीछे कहीं खनन की खन-खन तो नहीं
संदीप राठौड़
बुग्गावाला। पुलिस भले ही क्रशर मालिक के आत्महत्या का शक जता रही है, लेकिन क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। क्रशर मालिक चंद्रशेखर ने आत्महत्या की या फिर किसी ने उसे मौत के घाट उतारा। कुल मिलाकर उसकी मौत गोली लगने से हुई है। इससे पहले करीब आठ महीने पहले एक क्रशर मुंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर तमाम सवाल उठे थे। पुलिस उसे हादसा बताकर  फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है। ताजा घटना से एक बार खनन से जुड़ी खूनी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बुग्गावाला क्षेत्र में अवैध खनन बड़े पैमाने पर होता है। प्रदेश की एंटी माइनिंग सेल की छापेमारी में करोड़ों का खनन पकड़ में भी आ चुका है। खनन का माल खपाने में क्रशरों की भूमिका भी संदेह के दायरे में आती रही है। धंधे में जबरदस्त प्रतियोगिता होने के चलते कई बार खूनी संघर्ष तक सामने आ चुके हैं। लिहाजा ताजा मामले के पीछे खनन का विवाद भी एक वजह हो सकता है।
यह पहला मामला नहीं है जब संदिग्ध परिस्थितियों में क्रशर के व्यवसाय से जुड़े कारोबारी की मौत हुई है। करीब आठ महीने पहले भी बंजारेवाला के एक क्रशर पर कार्यरत बुधवा शहीद निवासी अश्वनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस जांच पड़ताल में इसे महज एक हादसा बताकर फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है। वहीं एसओ भगवान मेहर का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

नहीं सुनी गोली की आवाज
क्रशर के कर्मचारी भी आसपास के कमरों में रहते हैं, लेकिन पुलिस की पूछताछ में उन्होंने रात में गोली चलने की आवाज सुनाई देने से इनकार किया। इससे पुलिस का शक दूसरी तरफ भी गहरा रहा है। पुलिस को पता चला कि पहले क्रशर मालिक कभी कभार ही हल्द्वानी से बंजारेवाला आता था। कुछ दिनों से वह लगातार क्रशर पर ही रह रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें