फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी निगाह रखने के आरोप में बैंक मैनेजर को पीटा

Sun, 29 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। एक बैंक मैनेजर की शनिवार  दोपहर बस अड्डे पर जमकर पिटाई कर दी गई। पिटाई करने वाली महिला और उसकी बेटी ने एक विधवा महिला ने आरोप लगाया कि दून में तैनात बैंक मैनेजर उन पर बुरी निगाह रखता है। महिला का आरोप है कि स्थान बदलने के बावजूद बैंक मैनेजर उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी मूलरूप से चंडीगढ़ निवासी बैंक मैनेजर हरियाणा के जींद में किराये के मकान में रहता था। आरोप है कि उसकी अपनी मकान मालकिन पर बुरी निगाह रहती थी। इसी बीच मैनेजर का देहरादून तबादला हो गया। इसके बावजूद वह महिला को फोन करके परेशान करता था।

महिला का कहना है कि परेशान होकर उसने मैनेजर को सबक सिखाने की ठानी। प्लानिंग के तहत वह अपनी बेटी को साथ लेकर रुड़की पहुंची। यहां पर उसने मैनेजर को बुला रखा था। जैसे ही मैनेजर बस अड्डे पहुंचा, महिला और उसकी बेटी ने उसकी धुनाई कर दी। हंगामा होता देख पुलिसकर्मी बैंक मैनेजर को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


 इस बीच पुलिस ने मैनेजर के परिजनों को भी खबर कर दी। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया का कहना है कि मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मैनेजर ने बताया कि महिला से उसकी पुरानी जान पहचान है। फोन पर सामान्य बात होती थी। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें