फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़ दुकान से उड़ाया हजारों के माल

Fri, 11 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। गोर्वधनपुर गांव मे बृहस्पतिवार की रात में अज्ञात चोरों ने एक बिजली के सामान की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खानपुर थानाक्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी श्रीपाल की गांव के बाहर खानपुर लक्सर मार्ग पर बिजली के सामान की दुकान है। श्रीपाल ने बताया कि वह रोजमर्रा की तरह बृहस्पतिवार को भी देर  शाम दुकान के दोनों ताले लगाकर घर गया था। अगले दिन शुक्रवार को सुबह जैसे वह दुकान खोलने के लिये पहुंचा, उसने देखा कि दुकान के दोनों ताले टूटे हैं। दुकान का शटर टूटा पड़ा है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार दुकान से इन्वर्टर, बैटरी और अन्य सामान सहित अस्सी हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। श्रीपाल ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मालूम हो कि गोवर्धनपुर गांव में जिस दुकान में चोरी हुई है। उसी के दस मीटर दूर रात पुलिस की पिकेट है, जहां पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें