फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बंदा रोड माहिग्रान में घर का ताला तोड़कर 15 विदेशी घड़ियां, सोने के जेवर व नगदी चोरी करने का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनसे चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। चोरी की वारदात का सूत्रधार मकान मालिक के यहां आठ वर्षों तक नौकरी कर चुका रिजवान था। उसनेे अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना तैयार की थी।
विज्ञापन

18 फरवरी को बंदा रोड माहिग्रान स्थित शमीम अहमद पुत्र युसूफ के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने उस समय चोरी कर ली थी, जब वह अपने पैतृक गांव लाठरदेवा शेख गया था। रात करीब दस बजे घर लौटा तो ताला टूटा हुआ पाया और जेवर समेत अन्य सामान गायब था। बताया गया था कि घर में बेटी की शादी तय होने से मेहमानों को उपहार में देने के लिए बेशकीमती घड़ियां व जेवर आदि रखे गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इस दौरान फुटेज में कई संदिग्ध लोगों की पहचान हुई। जिसके आधार पर पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर तफ्तीश शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले लोग सोनाली पार्क में घूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने सोलानी पार्क में बताए गए स्थान से चार युवकों रिजवान पुत्र हाजी फैयाज निवासी बंदा रोड माहिग्रान, सलमान पुत्र अखलाक निवासी रामपुर चुंगी, आजम पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी माहिग्रान बंदा रोड और अबू बकर पुत्र आफताब अहमद निवासी माधोपुर कोतवाली गंगनहर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन्होंने चोरी की घटना को स्वीकार किया। बताया कि मकान की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में से रिजवान पूर्व में शमीम अहमद के यहां लगभग आठ साल नौकरी कर चुका है, जो इस घटना का मास्टर माइंड था। उसके द्वारा ही घर में कीमती सामान होने की सूचना दी गई थी तथा चोरी की योजना को तैयार कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने निशानदेही पर चोरी की गई 15 बेशकीमती विदेशी घड़ियां, एक सोने की चेन, पांच नाक की सोने की लोंग व एक हजार रुपये नगदी बरामद कर लिए हैं। बदमाशों की धरपकड़ करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक साधना त्यागी, एसएसआई हरपाल सिंह समेत खष्टी बिष्ट, कुलदीप कांडपाल, महेंद्र सिंह राणा, प्रवीण कुमार, विपिन चंद्र, योगेंद्र भंडारी, संदीप गुसाईं, बिजपाल, रीना रावत, तबस्सुम आदि शामिल है।

सऊदी अरब से मंगाई गई थी घड़ियां
चोरों ने जिन घड़ियों पर हाथ साफ किया था, वे सऊदी अरब से मंगाई गई थी। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शमीम अहमद को एक्सपोर्ट का कारोबार है। साथ ही विदेश में रह रहे कई लोगों से भी संपर्क हैं। घर में बेटी की शादी के लिए मेहमानों को उपहार में देने के लिए घड़ियां एकत्र की गई थी।
विज्ञापन


चोरों के हाथ नहीं लगा 20 लाख का सोना
शमीम अहमद के घर करीब आठ साल तक नौकरी कर चुके रिजवान ने अपने साथियों को घर में रखे जेवर आदि की जानकारी दी थी। उसके घर की छत भी शमीम अहमद के घर से मिली हुई है। घटना के दौरान रिजवान रेकी कर हर बात बताता रहा। लेकिन रिजवान को यह जानकारी नहीं थी कि बेसमेंट में करीब 20 लाख का सोना रखा हुआ है। यह सोना शादी के लिए जोड़कर रखा गया था। इसके चलते चोर रिजवान की जानकारी के आधार पर जो भी घर में मिला उसे उठा ले गए और बेसमेंट में रखा जेवर बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें