फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर में ड्यूटी पर सोता मिला कर्मचारी, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की/मंगलौर।
विज्ञापन

मंगलौर स्थित चुंगी पर ड्यूटी के दौरान सो रहे कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए परिवहन निगम ने कार्रवाई बात कही है।
जानकारी के अनुसार रुड़की डिपो की ओर से मंगलौर स्थित चुंगी पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाती है। यहां पर दिल्ली और अन्य राज्यों को जाने वाली बसों की इंट्री की जाती है। बुधवार को एसएसआई की ओर से कंडक्टर सतपाल की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश से आगरा जाने वाली ऋषिकेश डिपो की बस में सवार एक यात्री ने रोडवेज कर्मचारी की सोते हुए और ऋषिकेश डिपो के कंडक्टर की ओर से रजिस्टर में इंट्री करने की वीडियो बना दी। इसके बाद रुड़की के एक व्हाटसएप ग्रुप के साथ ही रोडवेज अधिकारियों को भी वीडियो व्हाट्सएप कर दी। बृहस्पतिवार को रोडवेज डिपो की एसएसआई अमिता सैनी ने कंडक्टर को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए। रोडवेज की एसएसआई अमिता सैनी का कहना है कि संबंधित कर्मचारी के ड्यूटी पर सोने की शिकायत के बाद रिपोर्ट बना दी गई है। जल्द ही रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान सोना गंभीर लापरवाही है। संबंधित कर्मचारी की रिपोर्ट एसएसआई से मांगी जाएगी। उसके बाद रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी जाएगी।-आलोक बनवाल, प्रभारी एजीएम रुड़की डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें