फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में चार घायल, दो की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
खड़ंजा कुतुबपुर गांव में एक युवक पर घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश का आरोप भारी पड़ गया। आरोपी बताए जा रहे पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इससे चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर निवासी रियाजुल पुत्र मुस्ताक के घर में गांव के एक युवक पर चोरी के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह गांव के कुछ लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। चोरी का आरोप लगने से युवक और उसके परिजन नाराज हो गए। बृहस्पतिवार देर रात लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर रियाजुल पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमले से रियाजुल पक्ष के दुल्ला पुत्र रियाजुल, मोटा पुत्र फुरकान, फुरकान पुत्र मुस्ताक व मोबिन उर्फ सेठू पुत्र अबलू हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर- शराबा सुनकर मौके पर आए ग्रामीणों ने घटना की जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को देने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दुल्ला व मोटा को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि फुरकान व मोबीन को लक्सर के ही प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि बाद में दुल्ला की तबियत बिगडने पर उसे जौलीग्रांट के लिए रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें