फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंगलौर। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइकर्स की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार सुबह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आमखेड़ी गांव निवासी राकेश अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। सुबह छह बजे के लगभग वह नारसन पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। सहारनपुर के एक अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजे विपिन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें