फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाने वाले 11 दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

मुर्गों की लड़ाई पर हजारों रुपये का सट्टा लगाते हुए पुलिस ने 11 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन लक्जरी गाड़ियों समेत हजारों की नकदी और तीन मुर्गे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही सभी आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
भगवानपुर पुलिस को रविवार शाम करीब पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव खेड़ी शिकोहपुर में कुछ लोग जंगल में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसओ संजीव थपलियाल, एसआई नरेंद्र सिंह तोमर, एसआई प्रवीण कुमार और एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आते देख सट्टा लगाने वाले खेतों में भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से तीन लक्जरी गाड़ी और तीन लड़ाकू मुर्गों के साथ 42 हजार की नकदी बरामद की है। पुलिस सभी को पकड़कर थाने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि सट्टा लगाते सूरज निवासी शिवप्रताप नगर, अंबाला कैंट, भारत निवासी टैगोर नगर, अंबाला कैंट, शेखू निवासी गांव मानकमो, सहारनपुर, मोनू सिंह निवासी प्रकाश नगर, देहरादून, गजूर खां और मोहम्मद असलम निवासी लोनी, गाजियाबाद, सोनू निवासी रायपुर, देहरादून, नितेश निवासी रामनगर, रुड़की, सुशील निवासी विकास कुंज, रुड़की, संजय निवासी मोहनपुर, रुड़की और अनुज निवासी कूकड़ा, नई मंडी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें