फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तमौली के जंगल में छापा, 2500 लीटर लाहन नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खानपुर। शराब पीकर तेज रफ्तार से बाइक चलाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ प्रह्लादपुर हस्तमौली संपर्क मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें हस्तमौली गांव की ओर से तेज रफ्तार बाइक चलाता हुआ युवक आता दिखाई दिया। चौकी प्रभारी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक की स्पीड और बढ़ा दी। पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवक पंकज पुत्र मांगा निवासी प्रह्लादपुर की जांच होने पर शराब के नशे होने की पुष्टि हुई है ।आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मथाना गांव निवासी रामपाल उर्फ पोपिन पुत्र मुकेश शराब पीकर अपने पड़ोसी के साथ गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारु हो गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत मे लेकर उनका मेडिकल कराया तो रामपाल उर्फ पोपिन में शराब के नशे मे होने की पुष्टि हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी का पुलिस एक्ट मे चालान किया गया है। उसके बाद आरोपी को चेतावनी देते हुये जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें