फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी संघीपुर में पुलिस का छापा, अवैध रूप से चल रहा स्लाटर हाउस पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। पुलिस ने गढ़ी संघीपुर गांव में छापा मारकर अवैध रूप से चलाए जा रहे एक स्लाटर हाउस का खुलासा किया है। टीम को देख तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि मौके से छह गायें बरामद की हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात गोवंश संरक्षण टीम के प्रभारी निरीक्षक अनिल जोशी को सूचना मिली कि कुछ लोग गढ़ी संघीपुर गांव में अवैध रूप से स्लाटर हाउस चला रहे हैं। इस पर टीम प्रभारी लक्सर पुलिस के साथ गांव पहुंचे और एक मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस को आता देखकर आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गए। पुलिस ने जंगल में काफी दूर तक आरोपियों का पीछा किया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर तीन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से कटान के लिए लाई गई छह गाय और एक कटी हुई मवेशी बरामद की है। इसके अलावा मौके से तराजू, तीन कुल्हाड़ी और अन्य सामान बरामद किया है। टीम ने सभी सामान लक्सर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि टीम की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें