फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में अविक्ता की कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। तहसील परिसर में खड़ी एक अधिवक्ता की कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जमा भीड़ ने फायर बिग्रेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया था।
पनियाला निवासी गौरव पचनंदा ने दोहपर 11.30 बजे तहसील में आने पर अपनी कार ट्रेजरी कार्यालय के समीप खड़ी की। थोड़ी ही देर में उसकी कार से धुआं निकलने लगा। देखते-देखते कार ने आग की लपटों का रूप ले लिया। लोगों ने हिम्मत का परिचय देते हुए बाल्टियों में पानी भर कर डाला। आधे घंटे की के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसी ने इसी दौरान फायर ब्रिगेड को आग लगने की घटना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड़ की टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक लोगों ने आग बुझा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में लगी आग की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी घटना स्थल पर अतिक्रमण के चलते मौके पर नही पहुंच सकी। इसके बाद घटना स्थल पर छोटी गाड़ी को ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें