फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। कोतवाली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इनकी निशानदेही पर 12 बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने लक्सर कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि कुछ दिनों से लक्सर क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थी। इस पर उन्होंने लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसी के तहत सुबह लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने टीम के साथ लक्सर-बालावाली मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन तीनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ दूरी पर तीनों को दबोच लिया। बाइक के कागजात दिखाने को कहा गया तो पूछताछ के दौरान पता चला कि मौजूद बाइक चोरी की है। पुलिस के मुताबिक इस दौरान एक युवक के कब्जे से 12 बोर का देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस भी मिला। पुलिस तीनों युवकों को लेकर लक्सर कोतवाली ले आई। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि यह अपने तीन अन्य साथियों के साथ क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने आए थे। पुलिस ने हिरासत में लिए तीन बदमाशों की ओर से बताए गए पते पर इनके तीन अन्य साथियों को भी दबोच लिया। एक साथ छह बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने 11 और बाइकें बरामद की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की।
इनसेट
गिरफ्तार बदमाश
अशरद निवासी कुड़ी नेतवाला, अवतार निवासी रामपुर रायघटी, सुनील निवासी पंडितपुरी, लोकेंद्र निवासी महाराजपुर खुर्द, आजम निवासी सुल्तानपुर, दुष्यंत निवासी पंडित पुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस टीम में शामिल
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा, एसएसआई राकेश कुमार, दरोगा आशुतोष चौहान, पवन कांत भूषण, संजय रावत, शहजाद अली व कांस्टेबल मानसिंह, मदन तोमर, संजय, अनूप, सुदेश, यशपाल, संजय पाल, नरेशचंद्र आदि शामिल रहे।
इनसेट
सब बदमाशों की जिम्मेदारी थी तय
लक्सर। कोतवाली पुलिस ने जिन छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है उनकी उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच हैं। इनकी करतूत देखकर हर कोई हैरान है। गिरोह के बदमाशों की जिम्मेदारी तय थी। यह उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब से भी बाइक चुराते थे। बदमाश एक-दूसरे राज्य से बाइकें चोरी करके इधर-उधर भेजते थे। उसके बाद किसी अन्य राज्य में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बदमाश दुष्यंत निवासी पंडितपुरी व सुनील निवासी पंडितपुरी और अवतार दूसरे राज्यों से बाइक चुराते थे। मैकेनिक आजम निवासी सुल्तानपुर इन्हें ठीक कर मॉडिफाई करता था। मॉडिफाई बाइकों को लोकेंद्र निवासी महाराजपुर खुर्द व अशरद निवासी कूड़ी नेतवाला इन्हें बेचने का काम करता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि बाइक चोरी की घटना में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें