फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर 51 हजार की ठगी, जांच में जुटी पुलिस ्

विज्ञापन
विज्ञापन
बुग्गावाला। बेरोजगार को नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 51 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

तेलपुरा निवासी विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात देहरादून निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। उसने उसे बताया कि वह उसे नौकरी पर लगवा देगा, लेकिन इसके लिए उसे 51 हजार रुपये खर्च करने होंगे। विकास को शक न हो इसके लिए जालसाज ने दो अन्य लोगों से भी उसकी मुलाकात करवाई, लेकिन जब कई माह बाद नौकरी नहीं लगी तो देहरादून निवासी व्यक्ति से जानकारी ली, लेकिन वह हर बार झांसा देता रहा। तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनके फोन बंद पाए गए। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें