फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते प्लाट के नाम पर चार लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

युवक ने कनखल के एक कर्मचारी से प्लाट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली। उसने सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में किसी दूसरे व्यक्ति के प्लाट के फर्जी कागजात तैयार कर कर्मचारी के नाम पर रजिस्ट्री करा दी। कर्मचारी को ठगी का पता चला तो उसने युवक से संपर्क साधने का प्रयास किया। इस दौरान पता चला कि युवक धोखाधड़ी के दूसरे मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन

हरिद्वार के कनखल निवासी संजय कुमार एक कंपनी में कर्मचारी हैं। पुलिस के अनुसार, संजय ने तहरीर देकर बताया कि पिछले साल उनकी मुलाकात रुड़की के आवास विकास कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। उसने बताया था कि हरिद्वार मार्ग पर सस्ता प्लाट बिक रहा है। उसने प्लाट भी दिखाया और उसके कागज भी। साथ ही प्लाट के दाम चार लाख बताए थे। युवक ने बताया था कि प्लाट उसी के नाम है और वह जल्द ही बेचना चाहता है। युवक के झांसे में आकर वह प्लाट खरीदने को तैयार हो गए। इसके बाद युवक को उन्होंने चार लाख रुपये दे दिए। इसके बाद युवक ने प्लाट की रजिस्ट्री उनके नाम कर दी। कुछ दिन बाद वह प्लाट देखने रुड़की आए तो वहां मकान का निर्माण चल रहा था। पता चला कि युवक ने उन्हें प्लाट के फर्जी कागजात तैयार कर रजिस्ट्री की है। संजय ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि युवक धोखाधड़ी के मामले में जेल में है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें