फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों से हजारों रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। नौकरी का झांसा देकर दो युवकों से उनके दो परिचितों ने हजारों रुपये की धोखाधड़ी की। रुपये वापस मांगे तो उन्हें देने से इनकार कर रहे हैं। पीड़ित दोनों युवकों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भारतनगर निवासी आदिल और शाकिर ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पूर्व बेलड़ी निवासी दो परिचितों ने उनकी नौकरी लगवाने की बात कही थी। इस पर उन्होंने दोनों से नौकरी लगवाने की एवज में कुछ रकम मांगी थी। उन्होंने 36 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद दोनों परिचितों ने कुछ दिन बाद नौकरी लगने की बात कही थी। आरोप है कि तय तिथि पर उन्होंने नौकरी की बाबत जानकारी ली तो दोनों परिचित बहाने बनाने लगे। साथ ही मोहलत मांगी। आरोप है कि काफी समय बाद भी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर दोनों बहाने करने लगे। कई बार रकम मांगने के बाद भी उन्होंने नहीं लौटाई। आरोप है कि अब रकम मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित दोनों युवकों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर अपनी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें