फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट से लूट मामले में पांच लोगों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

मंडावर के पास एजेंट से लूटपाट के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पांचों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार को छुटमलपुर स्थित बंधन बैंक के एजेंट राहुल कुमार भगवानपुर क्षेत्र के गांवों में कलेक्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही वह मंडावर के निकट पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की थी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। राहुल ने पुलिस को बताया था कि बैग में 60 हजार रुपये थे। राहुल ने पुलिस को तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले में शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें