फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंजर की बाइक की चाबी निकाली, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला
विज्ञापन

रेंजर से मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
बुग्गावाला थाना क्षेत्र स्थित रसूलपुर टोगिया गांव के पास धौलखंड रेंज में राजाजी टाइगर रिजर्व की चौकी है। शुक्रवार को धौलखंड रेंज के रेंजर गोविंद कुमार बाइक से एक कर्मचारी के साथ दुकान पर सामान खरीदने गए थे। तभी गांव निवासी एक युवक उनके पास पहुंचा और बाइक से चाबी निकाल ली थी। आरोप है कि युवक ने रेंजर के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर दी थी। रेंजर और कर्मचारी ने गाली गलौज का विरोध किया तो युवक ने मारपीट कर दी थी। इसे लेकर दुकान के बाहर हंगामा हो गया था। हंगामा देख सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। आरोप है कि इसके भी युवक रेंजर और कर्मचारी से गाली गलौज करता रहा। किसी तरह ग्रामीणों ने बीचबचाव कराया। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस के गांव में आने की भनक पर युवक रेंजर को धमकी देते हुए फरार हो गया था। रेंजर गोविंद कुमार की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। एसओ नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रसूलपुर टोंगिया गांव निवासी रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें