फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर। कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव के रास्ते में एक किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी ट्यूशन पढ़कर वापस अपने घर जा रही थी। रास्ते में किशोरी को अकेली देखकर युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें और मारपीट शुरू कर दी। किशोरी ने शोर मचाया तो सभी आरोपी मौके फरार हो गए। किशोरी अपने घर पहुंची तो उसने युवकों की हरकतों के बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजन किशोरी को लेकर इमलीखेड़ा चौकी पहुंचे। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। चौकी प्रभारी कुंवर राम आर्य ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर सलमान, नदीम, राशिद, सहवान निवासी मानुबास और आरिफ निवासी सोहलपुर के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट और पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें