स्मैक के साथ गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी पुलिस ने शनिवार सुबह चेकिंग-गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गोकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार इनामी आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उसके दो साथियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।
नई मंडी चौकी प्रभारी नवीन भाटी ने बताया कि शनिवार सुबह वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि इमलिया में बीते दिनों हुए गोकशी कांड में फरार चल रहा इनामी बदमाश स्याना अड्डा के निकट खड़ा है। आरोपी वहां से कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को मौके पर पहुंच कर दबोच लिया। जिसकी शिनाख्त फारूख पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी गांव मालागढ़ थाना अगौता के रूप में हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि बीते दिनों इमलिया गांव में गौकशी का मामला सामने आया था। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही दबोच कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। आरोपी फारूख पुलिस की पकड़ से दूर था। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थीं, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा था। इस दौरान एसएसपी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी। वहीं, अब आरोपी को दबोच कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।