फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी किशोर पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला। थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने घटना के बाद हिरासत में लिए गए किशोर को छोड़ने पर आपत्ति जताई है। परिजनों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व क्षेत्र निवासी एक युवती अपने घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस का रहने वाला एक किशोर ने उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी किशोर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन बुग्गावाला थाना पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया है। पीड़ित पक्ष ने हिरासत में लिए गए आरोपी को छोड़ने पर आपत्ति जताई। मंगलवार को परिजन एसएसपी से मिले और बुग्गावाला पुलिस पर आरोप लगाए है। बुग्गावाला थानाध्यक्ष नंद किशोर ग्वाडी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के नाबालिग होने पर कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें