फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्रीकर्मी से हथियारों के बल पर बाइक, मोबाइल और नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर। सशस्त्र बदमाशों ने गंगनहर पटरी से होकर जा रहे फैक्ट्रीकर्मी से उसकी बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं, पुलिस लूट की घटना को फर्जी बता रही है। पुलिस का कहना है कि उसकी बाइक चोरी हुई है। पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार पुत्र समुंद्र सिंह निवासी खेड़की थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। सोमवार की शाम नाइट ड्यूटी करने के लिए वह अपने घर से गंगनहर की पटरी होकर आ रहा था। नसीरपुर के पास पहुंचने पर दो सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा दिखाकर उसकी बाइक, मोबाइल व पर्स छीन लिया और शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित प्रदीप ने किसी तरह कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। इसपर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित द्वारा बताए गए घटनाक्रम की पुष्टि नहीं हो पाई है। अलबत्ता उसकी मोटरसाइकिल जरूर चोरी हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। कार्यवाहक कोतवाल चंद्रमोहन सिंह का कहना है कि पीड़ित की बाइक चोरी हुई थी। जांच के दौरान लूट की घटना की पुष्टि नहीं हो पाई। इसलिए बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें