अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। शौच के लिए जा रही एक किशोरी के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खड़ंजा कुतुबपुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसकी पुत्री घेर में बने शौचालय में शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि जब वह प्रधान की बैठक पर पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठें चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और प्रधान की बैठक में ले गए। आरोप है कि वह उक्त लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। किशोरी के शोर मचाने पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि तहरीर पर सतीश, जितेंद्र, विजय एवं लिल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।