ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
जियारत करने कलियर आए पंजाब के जायरीन के साथ टप्पेबाजों ने हजारों की टप्पेबाजी कर ली। जायरीन की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पंजाब के अंबाला के सेक्टर-7 निवासी हर्षद बहल पुत्र बलवीर कुमार बहल बृहस्पतिवार को पत्नी पूजा के साथ कलियर जियारत करने आए थे। जियारत के बाद वह शुक्रवार को टेंपो से रुड़की आ रहे थे। रुड़की पहुंचने पर किसी ने उनका पर्स और सामान चुरा लिया। उन्होंने जेब से पर्स और सामान गायब देखा तो होश उड़ गए। उन्होंने टेंपो में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और पुलिस को बताया कि पर्स में विदेशी करेंसी के दो डॉलर समेत तीन हजार की नकदी और अन्य कागजात थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि टेंपो चालकों से इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। साथ ही जेबकतरों की तलाश को अभियान चलाया जा रहा है।