फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव मिलने से मची सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। गन्ने के खेत में एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी श्रवण कुमार का लक्सर कस्बे से सटे हुए जंगल की भूमि स्थित है। वे कई दिन से अपने खेत में गन्ना छिलाई का कार्य करवा रहे हैं। रोजमर्रा की तरह शुक्रवार को भी वे कुछ ग्रामीणों के साथ अपने खेत में गन्ने की छिलाई करने के लिए गए थे। गन्ने की छिलाई करते समय जैसे ही वह गन्ने की कटाई कर रहे थे तो इसी बीच ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक शव पड़ा देखा। शव देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी, एसएसआई रणवीर सिंह चौहान और चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर उन्होंने लक्सर ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों को भी शव की शिनाख्त कराने के लिए मौके पर बुलाया। मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है, वह काफी पुराना है। मृतक के कपड़े व अन्य सामान को सुरक्षित रख लिया गया है। पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें