रुड़की। एक युवती से एक लाख से अधिक की कीमत का मोबाइल सड़क पर गिर गया। जिसे एक युवक ने उठा लिया। मोबाइल पर लोकेशन ट्रैकर होने के कारण युवती के परिजनों ने करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पर आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की गई। जिसके बाद आरोपी के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया।
पूर्व विधायक सुरेश चंद की पोती सिविल लाइंस बाजार में किसी काम से आई थी। इसी दौरान उसका एप्पल कंपनी का करीब एक लाख से अधिक का मोबाइल गिर गया। जिसे बरला मुजफ्फरनगर क्षेत्र के एक युवक ने उठा लिया। मोबाइल गुम हो जाने के बाद परिजनों ने मोबाइल में इंस्टॉल लोकेशन ट्रैकर से जानकारी ली तो युवक को एमएच तिराहे की ओर से जाने की जानकारी मिली। इस पर कई लोग युवक का पीछा करने लगे और उसे तिराहे पर रोक लिया। उसके पास से मोबाइल बरामद होने के बाद लोगों ने जमकर धुनाई की। जिस पर आरोपी युवक ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की कसम खाई तो उसे छोड़ दिया गया।