फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस लोकेशन से लंढौरा में बरामद हुआ मेरठ से चोरी हुआ ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। जीपीएस की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मेरठ से चोरी हुए ट्रक को बरामद कर मेरठ पुलिस को सूचित किया। इसकी जानकारी मिलने पर ट्रक स्वामी व मेरठ पुलिस लक्सर पहुंच गए। हालांकि आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
विज्ञापन

मेरठ के टीपी नगर में अशोक धवन की ट्रांसपोर्ट कंपनी है। बृहस्पतिवार रात में उनकी कंपनी में खड़े एक ट्रक के केबिन का ताला तोड़ उसे लेकर चोर यहां आ पहुंचे। चोरी किए गए ट्रक में जीपीएस(ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगा हुआ था। चोरों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसके बाद कंपनी के स्वामी अशोक धवन ने ट्रांसपोर्ट कंपनी पहुंचकर जब जीपीएस सिस्टम के माध्यम से ट्रक की लोकेशन चेक की तो पता चला कि ट्रक हरिद्वार जनपद के लंढौरा क्षेत्र में है। टीपी नगर थाना इंचार्ज को जानकारी देने के बाद उन्होंने हरिद्वार पुलिस को इस बाबत बताया। मेरठ से ट्रक चोरी की जानकारी मिलते ही जनपद की पुलिस के बाद लक्सर कोतवाली पुलिस व लंढौरा पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लक्सर-रुड़की मार्ग पर लंढौरा के निकट एक खाली भूमि से चोरी ट्रक को बरामद कर लिया। हालांकि कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इसके बाद पुलिस ने बरामद किए गए ट्रक को लंढौरा पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्वामी अशोक धवन मेरठ पुलिस के साथ ट्रक लेने के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें