फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते के फीते से पेड़ से लटका शव बरामद

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। नौण पंचायत के कोट गांव के एक व्यक्ति का शव जूते के फीते के फंदे से जंगल में एक पेड से लटका मिला है। शुक्रवार सुबह जब लोग जंगल के करीब से गुजर रहे थे तो बदबू आने पर उन्होंने अपने स्तर पर जांच शुरू की। इस दौरान जंगल में शव पेड़ से लटका हुआ पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने नौण पंचायत की प्रधान सारिका शर्मा को जानकारी दी। सूचना पुलिस को मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों समेत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की पहचान लुहारू राम पुत्र पीत्र सिंह निवासी कोट (35) के रूप में हुई है। लुहारू पिछले चार दिनों से घर से घायब था। परिवार के सदस्य दो दिनों तक तो अपने स्तर पर ही पता करते रहे और तलाशते रहे। मगर जब लुहारू राम नहीं मिला तो उन्होंने वीरवार को गोहर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह का मामला लग रहा है। मंडी के डीएसपी हितेश लखन पाल ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि मौत कैसे हुई और किस हालात में हुई है इसका पता शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें