फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

शहर में कई बैंकों के एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं। लूट की घटनाओं के बाद भी बैंक प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यूनियन बैंक का एटीएम चोरी होने के बाद शुक्रवार को शहर के एटीएम की सुरक्षा का जायजा लिया तो अधिकतर से सुरक्षाकर्मी नदारद थे।
गणेश पुल के पास आईसीआईसीआई के एटीएम पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर पूर्व विधायक सुरेश जैन के घर के सामने स्थित एक्सिस बैंक पर भी कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया। यही हाल चंद्रपुरी स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम का था। एटीएम की सुरक्षा का यह हाल तब है जब एक माह बाद एटीएम लूट की यह दूसरी घटना है। पुलिस प्रशासन एटीएम की सुरक्षा को लेकर बैंक अधिकारियों को निर्देशित भी करती है बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत अन्य एटीएम पर सुरक्षाकर्मी तैनात नजर आए।
विज्ञापन

इनसेट
जहां हुई थी 25 लाख की लूट, वहां भी नजर नहीं आया गार्ड
विगत सात अप्रैल को बीएसएम स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया था। इस दौरान कैश डालने आई वैन के गार्ड को गोली मारकर बदमाश 25 लाख रुपये लूट ले गए थे। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी बैंक अधिकारियों ने एटीएम की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। शुक्रवार को इस एटीएम पर कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया।
इनसेट
सुनसान क्षेत्रों में खुले रहते हैं एटीएम
बदमाश जहां शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदातों को अंजाम देने से परहेज नहीं कर रहे हैं, वहीं शहर के कई सुनसान क्षेत्रों में ऐसे भी एटीएम हैं, जहां न तो कोई सुरक्षाकर्मी तैनात है और न रात में इन एटीएम को बंद करने की कोई व्यवस्था है।
विज्ञापन

कोट
शहर और आसपास के सभी बैंकों के एटीएम की सूची मंगाई जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कितने एटीएम और बैंकों पर सुरक्षागार्ड नहीं है। जहां गार्ड नहीं होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- कृष्ण कुमार वीके, एसएसपी हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें