फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर/लक्सर।
विज्ञापन

जिन भाइयों ने अपने हाथों पर राखी बंधवाते समय बुरे वक्त में बहन की मदद करने का वायदा किया था। शुक्रवार को वही बहन भाइयों के पैरों में गिरकर अपनी जान बख्श देने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन भाइयों को तरस नहीं आया। उन्होंने गंडासे व फावड़े से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत की नींद सुला दिया।
बहन-भाई का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। जहां बहन अपने भाइयों पर जीजान लुटाती है और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है, वहीं भाई भी रक्षाबंधन पर अपनी बहन से हाथ पर रक्षा सूत्र बंधवाते समय उसकी हर विपत्ति में मदद करने का आश्वासन देते हैं। लेकिन शाहपुर गांव में लगभग ढाई साल पहले 27 वर्षीय प्रीति (पुत्री नेपाल) ने जो गलती की, वह उसके भाइयों के लिए नासूर बन गई थी। प्रीति ने अपने परिवार वालों की मर्जी के बिना पड़ोस के गांव धर्मपुर निवासी एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद उसके परिवार वालों ने उसके साथ रिश्ता तोड़ दिया था, लेकिन तभी से प्रीति के दो भाइयों के दिलों में बहन द्वारा अपने परिवार की बेइज्जती किए जाने की बदला लेने की आग धधक रही थी। इसके लिए भाइयों ने प्रीति को गलती का गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दे रखी थी। प्रीति और इसके भाइयों के बीच बढ़ती जा रही दिलों की दूरी कम करने के लिए रिश्तेदारों और जान पहचान वालों ने भी कम करने का प्रयास किया था, लेकिन उसके भाइयों के दिल में प्रीति व उसके पति से बदला लेने की भावना लगातार बढ़ती जा रही थी। बृहस्पतिवार को प्रीति से मिलने पहुंची उसकी चाची ने उसे उसके भाइयों व पिता से सुलहनामा कराने की बात कही तो प्रीति के दिल में परिजनों के प्रति प्यार उमड़ पड़ा, लेकिन उसे क्या मालूम था कि सुलहनामे की जगह उसे मौत मिलेगी। भाइयों के सिर पर मौत सवार देख प्रीति के भी होश उड़ गए। अपनी जान बचाने के लिए प्रीति घर के कमरे में ही छिपने की कोशिश की, लेकिन भाइयों ने उसकी एक न सुनी। बताया जाता है कि प्रीति अपने दोनों भाइयों के पैरों में गिरकर उसकी जान बख्श देने की भी भीख मांगी, लेकिन भाइयों ने प्रीति की एक नहीं सुनी और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना ने बहन-भाई के बीच का विश्वास तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आत्मविश्वास बना मौत की वजह
प्रीति की मौत के बाद उसके पति बृजपाल ने सिसकते हुए बताया कि उसकी पत्नी निर्भीक थी। उसने अपनी पत्नी को उसके मामा के यहां जाने से मना किया था, लेकिन उसने उसे यह कहते हुए चुप करा दिया था कि क्या उसके परिजन उसे खा थोड़ा लेंगे। उसके पति ने कहा कि अगर वह अपने मामा के यहां न जाती तो आज वह जिंदा होती। उसका यही आत्मविश्वास उसकी मौत की वजह बना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें