फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने 299 के चेक पर निकाले 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बैंक से क्रेडिट कार्ड दिलाने का झांसा देकर एक ट्रांसपोर्टर से 299 रुपये का चेक लेकर उससे 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। चेक देने के दो दिन बाद मोबाइल पर मैसेज मिलने पर धोखाधड़ी का पता चल पाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रामपुर चुंगी पर जीके लोजिस्टिक के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी चला रहे शेर अली पांच दिन पूर्व बैंक ऑफ बड़ौदा में क्रेडिट कार्ड बनवाने गए थे। इस दौरान दो जालसाज युवक उनके पास आए और बैंक आने का कारण पूछ लिया। शेर अली ने दोनों को बताया कि वे क्रेडिट कार्ड बनवाने आए हैं। जालसाज युवाओं ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि वे आईसीआईसीआई बैंक से कम पैसों में क्रेडिट कार्ड बनवा देंगे। आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड पर उन्हें कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। इस पर शेर अली राजी हो गया और जालसाजों के कहने पर उन्हें 299 रुपये का चेक थमा दिया, लेकिन इसके दो दिन बाद उसके मोबाइल पर चेक के माध्यम से 90 हजार रुपये खाते से निकाले जाने का मैसेज आया। इससे शेर अली के होश उड़ गए। वह तुरंत आईसीआईसीआई बैंक पहुंचा और पैसे निकालने से अवगत कराया। लेकिन, बैंक ने ऐसे किसी कर्मचारी की नियुक्ति से इनकार किया। आखिर में पीड़ित ने चेक में कूटरचना कर खाते से रकम निकाले जाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें