फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध और खौफ की दुनिया है अंकित हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

अंकित हुड्डा, यह नाम धर्मनगरी के लोगों के लिए नया होगा, लेकिन वेस्ट यूपी में जरायम के धंधे में अपराध और खौफ की दुनिया है अंकित हुड्डा। हुड्डा भले ही चेहरे से शांत नजर आता हो, लेकिन इसके भीतर अपराध और खौफ की पूरी दुनिया बसी है। बचपन में ही जरायम की दुनिया में कदम रखने वाला अंकित खुद ही गैंग है और खुद ही गैंग का लीडर भी है। वेस्ट यूपी में अंकित हुड्डा के नाम करीब 23 लूट और मर्डर के केस चल रहे हैं। इतना ही नहीं वह कुख्यात जीवा की तरह सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने का बड़ा शौक भी रखता है। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की सुपारी लेने के बाद अंकित हुड्डा की एंट्री नए संकेत दे रही है। इसे पुलिस अधिकारी भी अच्छी तरह जानते हैं। यही वजह है कि पुलिस अंकित हुड्डा को लेकर अब अलर्ट हो गई है।
रुड़की में दो जुलाई को पुलिस ने पनियाला गांव के प्रापॅर्टी डीलर की हत्या की सुपारी में अंकित हुड्डा निवासी ग्राम भनेड़ा, थाना कांधना जिला शामली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसके आपराधिक इतिहास की पुलिस ने कुंडली खंगाली तो कई राज से पर्दा उठा। पुलिस को भी यह इल्म नहीं था कि वह उसका आपराधिक इतिहास खंगालेगी तो इतनी खौफनाक कहानी सामने निकलकर आएगी। दरअसल, हरिद्वार जिले की पुलिस और लोगों के लिए अब तक अंकित हुड्डा अपराध की दुनिया में नया नाम है, लेकिन वह वेस्ट यूपी में उसका आतंक बना हुआ है। अंकित हुड्डा की अपराध की कहानी बदमाश सुनील राठी और जीवा से कुछ अलग है। वेस्ट यूपी के बदमाश सुनील राठी और जीवा का गैंग के लीडर हैं और उनके अंडर में कई गुर्गे काम करते हैं, लेकिन अंकित वेस्ट यूपी के जरायम के धंधे में एक मात्र ऐसा बदमाश है, जो खुद ही गैंग और खुद ही लीडर भी है। अंकित के अंदर अपराध करने का अंकुर किशोरावस्था में ही फूट गया था। मात्र 17 साल की आयु में उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। अंकित का अपराध करने का अपना अलग ही स्टेटस है। वह सुपारी भी अकेले ही लेता है तो वारदात भी अकेले ही करता है। पनियाला के प्रॉपर्टी डीलर की सुपारी लेकर अपराध की दुनिया में अंकित का नाम पहली बार आया है, लेकिन वेस्ट यूपी में अंकित के नाम पर लूट और हत्या के करीब 23 मामले दर्ज हैं। वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ वारदात कर अंकित हुड्डा ने वहां की पुलिस की नींद हराम कर रखी थी। पुलिस अधिकारी भी अंकित हुड्डा की जिले में दस्तक को शुभ संकेत नहीं मान रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस अंकित को लेकर अलर्ट दिख रही है और उसके बारे में हर छोटी से बड़ी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित हुड्डा की कुंडली खंगाली जा रही है। किसी भी सूरत में अपराधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है।
-जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी, एसएसपी, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें