फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- अकबरपुर में पथराव फायरिंग मामले में दो का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर। सोमवार को अकबरपुर में पथराव और फायरिंग की घटना के दौरान हिरासत में लिए गए दो आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है। गांव में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस बल अभी भी गांव में तैनात है।
विज्ञापन

सोमवार को अकबरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हो गई थी। पुलिस के पहुंचने पर झगड़ा कर रहे लोग भाग गए थे, लेकिन दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने जीशान और आसिफ का शांतिभंग करने की धारा में चालान कर दिया है। गांव में स्थिति नियंत्रण में है। एसएसआई चंद्रमोहन सिंह का कहना है कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें