फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर और देवरानी ने जेठानी को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। एक महिला ने अपने देवर और देवरानी पर बंधक बनाकर मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में दोनों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। महिला ने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका देवर और देवरानी अक्सर विवाद करते हैं। घर कब्जाने के लिए वह बाहर निकालने का प्रयास करते हैं। पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। आरोप है कि बुधवार सुबह पति काम पर गए थे। इस बीच देवर और देवरानी ने अकेले पाकर उसके साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि दोनों ने उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसने पति को फोन कर मामले की जानकारी दी। एसआई खजान सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। महिला के देवर और देवरानी को बुलाकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें