फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने पुलिस से लगाई शादी की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। कोतवाली पहुंचे प्रेमी युगल ने पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाई है। साथ ही प्रार्थनापत्र देकर परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रेमी युगल की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक और युवती का पिछले वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों अलग-अलग कंपनी में नौकरी करते हैं। अब दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन दोनों के परिजन इनकार कर रहे हैं। आरोप है कि मंगलवार को युवती के परिजनों ने युवक के घर पहुंचकर मारपीट कर दी। साथ ही बेटी से मुलाकात करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मारपीट की सूचना युवक ने प्रेमिका को दी। इससे नाराज युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। बुधवार को दोनों कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। साथ ही दोनों ने प्रार्थनापत्र दिया कि वे बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन उनके परिजन इस शादी से नाराज हैं। दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि प्रार्थनापत्र पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें