फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट से दिनदहाड़े बदमाशों ने 60 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। बाइक सवार दो बदमाशों ने बंधन बैंक के एक एजेंट से दिनदहाड़े हजारों की लूट की वारदात कर डाली। लूट की घटना होने से पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। बैंक एजेंट की ओर से घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले के छुटमलपुर शहर में बंधन बैंक है। इस बैंक में छुटमलपुर निवासी राहुल कुमार कलेक्शन एजेंट हैं। शुक्रवार सुबह वह भगवानपुर क्षेत्र में बैंक का कलेक्शन करने आया था। यहां से कलेक्शन करने के बाद करीब चार बजे वह बाइक से वापस छुटमलपुर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक मंडावर चेकपोस्ट के पास पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और राहुल की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इस बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने नोटों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। छीना झपटी में राहुल बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इस बीच युवक ने बैग छीन लिया और अपने साथी के साथ फरार हो गया। राहुल ने मंडावर पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलने पर एसओ संजीव थपलियाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस बीच पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। एजेंट ने पुलिस को बताया कि बैग में कलेक्शन की 60 हजार रुपये की नकदी थी। एजेंट की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। साथ ही एजेंट से बाइक सवार बदमाशों के हुलिए के बारे में जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें