पिरान कलियर। कलियर दरगाह क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस से पुलिस ने तीन प्रेमी युगल को पकड़ा। पुलिस ने पकड़े गए प्रेमी युगलों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
कलियर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार बुधवार देर शाम गेस्ट हाउस की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने दरगाह बाबा गुलाम जिलानी क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस से तीन प्रेमी युगलों को पकड़ा। पुलिस ने पकड़े गए तीनों प्रेमी युगलों समेत गेस्ट हाउस के मैनेजर को अपने साथ थाने लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी युगल बालिग थे। तीनों प्रेमी युगलों के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया। साथ ही गेस्ट हाउस का रजिस्टर अपडेट नहीं होने पर गेस्ट हाउस संचालक का दस हजार रुपये का चालान काटा गया।