सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने लसड़ा गांव निवासी जगत मोहन मिश्रा की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन पर पैमाइश के बाद सीमांकन के रूप में गड़े पत्थर को उखाड़ने का आरोप है। पुलिस ने जैकी सिंह, जामवंत सिंह, रामकेश सिंह, प्रीत सिंह, बलवीर सिंह पुत्रगण रामसूचित और अशोक माली पुत्र श्रीनिवास माली निवासी लसड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है।