फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर की डेढ़ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर एक फैक्ट्री कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का पता चलने के बाद युवक ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर विशेष जांच दल (एसआईएस) की ओर से की गई जांच में ठगी की पुष्टि होने के बाद पुलिस अब मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बिहार के गोपालगंज निवासी अजय कुमार ने एसएसपी कृष्ण कुमार वीके से शिकायत कर बताया कि वह लक्सर स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं और कुछ दिनों से अपना काम शुरू करने की सोच रहे थे। इसी बीच उन्हें प्रधानमंत्री इंप्लायमेंट जनरेशन प्रोग्राम (पीएमईजीपी) का पता चला। इसके बाद अजय ने योजना की वेबसाइट खोल कर इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे की निर्माण इकाई के लिए ऋण का ऑनलाइन आवेदन कर दिया। अजय के मुताबिक, आवेदन के कुछ दिनों बाद उनके मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि आपका आवेदन प्राप्त हो गया है। कॉल करने वाले ने बैंक डिटेल, पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी भी ले ली। कुछ दिनों बाद कॉल करने वाले ने बताया कि उनका ऋण मंजूर हो गया है। साथ ही अप्रूवल लेटर भी भेज दिया गया है। आरोप है कि इसके बाद कॉल करने वाले ने जल्द ही अजय को ऋण भेजने का झांसा देकर एक लाख 53 हजार की धनराशि राशि दिल्ली स्थित एक बैंक खाते में जमा करा ली। फोन बंद होने पर जब वह दिल्ली स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो वहां कार्यालय भी नहीं मिला। अजय की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने एसआईएस से मामले की जांच कराई तो ठगी की पुष्टि हुई है। कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि मामले में जल्द ही मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें