फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरा युवक, जहरीली गैस से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। जाफरगंज के लालपुर दरौटा गांव में शनिवार रात एक युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। कुएं में जहरीली गैस फैली थी। शव दमकल कर्मियों की मदद से तीन घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव निवासी किसान योगेंद्र पाल सिंह का बेटा बृजेंद्र (26) शनिवार रात लगभग दस बजे घर के पास ही एक कुएं में गिर गया। चीख सुनकर आसपास के लोग कुएं की ओर दौड़े। तब तक बृजेंद्र कुएं के दलदल में फंस चुका था। कुछ गांव वालों ने हिम्मत कर बृजेंद्र को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुएं में जहरीली गैस फैलने से

उनका दम घुटने लगा। इससे वे आधी दूर पहुंचकर वापस निकल आए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल के जवानों ने पानी का छिड़काव और अन्य प्रयासों के बाद लगभग तीन घंटे बाद बृजेंद्र को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि परिजन और गांव के लोग बृजेंद्र को लेकर
विज्ञापन


रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचे। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल एपी तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों से पता चला कि युवक नशे का लती था। अंदर जहरीली गैस से मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बृजेंद्र अविवाहित था। दूसरी ओर चचेरे भाई गजेंद्र उर्फ कल्लू का कहना है कि बृजेंद्र कुएं में पानी भरने गया था, तभी फिसलकर गिर गया।
विज्ञापन

फोटो- 13- बृजेंद्र सिंह की फाइल फोटो
युवक की कुएं में गिरकर मौत
- रात में तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें