बुग्गावाला। क्षेत्र के एक गांव में घेर में आग लगने से चार गायें झुलस गई। जबकि बछडे़ की मौत हो गई। एक गाय की हालत गंभीर बनी हुई है।
सोमवार दोपहर दौड़बसी गांव में प्राथमिक स्कूल के पास कूड़ा सिंह के घर के पास बने एक घेर में कई पशु बंधे थे। संदिग्ध हालत में घेर में आग लग गई। लपटें देखकर गांव में अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से जैसे तैसे चार गायों को बहार निकाला। इस दौरान झुलसे एक बछड़े ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि एक गाय की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर गांव में चिकित्सक बुलाकर पशुओं का इलाज कराया गया। घंटों के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आसपास की झोपड़ियों में आग नहीं लगी। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की सूचना पर हल्का लेखपाल आशीष कुमार ने मौके का जायजा लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। ब्यूरो