फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांच वर्ष बाद पुन: दिखा भयानक मंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एसटी-एसटी एक्ट पर कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले से नाराज दलित संगठन के सदस्यों द्वारा जीयनपुर बाजार, थाना और सगड़ी तहसील पर सोमवार को पथराव करने के साथ-साथ किए गए उपद्रव से बाजार के लोग दहशत में आ गए। पांच वर्ष पूर्व सीपू की हत्या के वक्त ऐसा नजारा देखे लोगों ने दोबारा इस प्रकार का मंजर देखा। इसको लेकर बाजार के लोग काफी भयभीत हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सगड़ी तहसील मुख्यालय पर तोड़फोड़, आगजनी करने के बाद भीड़ एकाएक पुन: जीयनपुर बाजार में घुस गई। लोग जबरन दुकानें बंद कराने लगे। विरोध करने पर कई दुकानदारों को पीटकर घायल कर दिया। बाजार में उपद्रव होने से लोग धड़ाधड़ अपनी दुकानों का शटर नीचे गिराने लगे। तहसील, बाजार और थाना पर पथराव होने की घटना से बाजार के लोगों के जेहन में पांच वर्ष पुराना मंजर आंखों के सामने तैरने लगा। लोग इसे लेकर काफी भयभीत हैं। जीयनपुर बाजार के दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को बाजार और सरकारी कार्यालयों पर जिस प्रकार का दृश्य देखने को मिला। वैसे आलम वर्ष 2013 में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के बाद देखने को मिला था। जब लोग सीपू की हत्या से आक्रोशित होकर बाजार और तहसील में तोड़फोड़ करते हुए थाने पर हमलावर हुए थे। सोमवार को हुई घटना ने पुराना मंजर याद दिला दिया।

भारत बंद का नहीं दिखा असर
अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी, बिलारमऊ, पलिया, भेड़िया, राजापुर, हुब्बीगंज, अमृतगंज, पल्थी, दीदारगंज, कुशलगांव, फूलेश, पुष्पनगर, हैदराबाद, सिकरौर, फुलवरिया आदि बाजारों में एससी-एसटी एक्ट केे लेकर भारत बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला। इन सभी बाजारों में रोज की भांति दुकाने खुली हुई थी और कहीं कोई विरोध नजर नहीं आया। सतर्कता के चलते पुलिस की जगह-जगह तैनाती अवश्य देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें