फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। भगवानपुर क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को ऋषिकेश एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर रुड़की निवासी 30 वर्षीय रितेश कुमार पुत्र रंजीत कुमार बीती देर शाम लगभग नौ बजे छोटे हाथी में शादी का सामान लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह पुहाना-इकबालपुर मार्ग पर ग्राम जहाजगढ़ के पास पहुंचे तो सड़क पर चल रही गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसके नीचे दब जाने से रितेश कुमार 30 वर्ष की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। साथ ही ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया है। चालक मौके से फरार हो गया है। एसआई राजकुमार का कहना है कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर मंडावर के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल चल रही एक महिला को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे ऋषिकेश एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। एसआई अशोक कश्यप का कहना है कि घायल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें