फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में सेंधमारी कर नकदी व हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

रामनगर स्थित दुर्गा मंदिर के पास स्थित एक होटल में चोरों ने सेंधमारी की। करीब 30 हजार की नकदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। होटल मालिक ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लेकिन चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर निवासी नीरज कुमार की रामनगर स्थित दुर्गा मंदिर के पास ही होटल है। रोजाना की तरह सोमवार की रात भी वह होटल का शटर बंदकर घर चले गए। इसी बीच चोरों ने होटल में वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह नीरज जब होटल खोलने पहुंचे और शटर खोला तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। जबकि दुकान से काफी सामान गायब था। घटना की जानकारी होने पर आसपास के दुकानदार भी पहुंच गए। होटल मालिक नीरज कुमार ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर होटल में चोरी की तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार, करीब 30 हजार की नकदी समेत गैस सिलिंडर समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया तहरीर के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें