रुड़की। देहरादून जेल में बंद बदमाश नरेंद्र वाल्मीकि के नाम से रुड़की के व्यापारी से 50 लाख रुपये की चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विगत 27 जनवरी को बदमाश नरेंद्र वाल्मीकि के नाम से लालकुर्ती के व्यापारी राजन जौहर से मोबाइल फोन के माध्यम से 50 लाख रुपये की चौथ मांगी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर घटना का खुलासा कर दिया था। इनमें रुद्राक्ष वशिष्ठ, यासीन, आंचल व अमित उर्फ बिटटू के अलावा आरती चौहान का नाम सामने आए थे। पुलिस रुद्राक्ष वशिष्ठ, यासीन, आंचल व अमित उर्फ बिटटू को पहले गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि उत्तर प्रदेश की धामपुर निवासी आरती चौहान फरार चल रही थी। कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी ने बताया कि फरार आरोपी महिला को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।