पिरान कलियर। मेहवड़ पुल के पास नई गंगनहर से एक 40 वर्षीय युवक का शव मिला है। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
मेहवड़ पुल के पास नई गंगनहर में एक युवक का शव हरिद्वार की ओर से आ रहा था। पुल पर मौजूद जल पुलिस के जवानों ने शव को गंगनहर से बाहर निकाला। युवक ने सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस पहनी हुई थी, देखने में वह किसी फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड लग रहा था। इसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। इनसे पहचान से संबंधित कोई कागजात भी नहीं मिल पाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की भिजवा दिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुंवर राम आर्य ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो